Pan INDIA फिल्में भी इस बार हुई फुस्स

यहां तक कि पैन इंडिया सेक्टर, जो दर्शकों तक व्यापक रूप से पहुंचने के लिए कई भाषाओं में डब की गई फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करता है, असफलता के प्रकोप से नहीं बच पाया है। डब हिंदी में रिलीज़ के साथ, इस वर्ष अब तक लगभग चौदह Pan INDIA फिल्में पर्दे पर आ चुकी हैं। चिंताजनक रूपContinue reading “Pan INDIA फिल्में भी इस बार हुई फुस्स”

ओरिजिनल फिल्म की ही तरह सीक्वल में भी अक्षय कुमार लीड रोल नहीं करेंगे. वो भगवान का रोल करेंगे, जो कि एक्सटेंडेड गेस्ट अपीयरेंस होगा. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल्स कर रही हैं. अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में दिखाई देंगे. OMG 2 सेक्स एजुकेशन के बारे में बात करेगी. अक्षय की लगातार पिटती फिल्मों को देखते हुए ऐसी अटकलें लग रही थीं कि फिल्म सीधे ऑनलाइन रिलीज़ होगी. मगर पिंकविला की एक रिपोर्ट में बताया गया कि ऐसा नहीं है. अक्षय कुमार ने प्रोड्यूसर्स अश्विन वरदे और जियो स्टूडियोज़ के साथ मिलकर तय किया है कि OMG 2 थिएटर्स में ही रिलीज़ होगी.इस चीज़ को लेकर अक्षय और मेकर्स के बीच कई मीटिंग्स हो चुकी हैं. सभी बातचीत का नतीजा यही निकलकर आया है कि OMG 2 को थिएटर्स में ही लगाना चाहिए. क्योंकि ये फिल्म उसी लिहाज से प्लान की गई और बनाई गई है. इस फिल्म से जुड़े लोगों ने कभी फिल्म की ओटीटी रिलीज़ को लेकर बात ही नहीं की है. फिल्म का काम तकरीबन पूरा हो चुका है. फाइनल वर्ज़न लॉक किया जा रहा है. उसके बाद फिल्म की आधिकारिक रिलीज़ डेट अनाउंस की जाएगी.अक्षय खुद कई बार स्वीकार कर चुके हैं कि उनके 30 साल लंबे करियर में OMG 2 सबसे खास फिल्मों में से है. OMG को पब्लिक ने इतना पसंद किया, इसलिए दूसरे पार्ट को लेकर मेकर्स पर भारी ज़िम्मेदारी है. उन्हें पता है कि जनता की इस फिल्म से क्या उम्मीदें हैं. और उनकी हरसंभव कोशिश है कि फिल्म लोगों उम्मीदों पर खरी उतर सके. जहां तक रिलीज़ का सवाल है, तो मेकर्स की पूरी तैयारी है कि फिल्म को इसी साल थिएटर्स में उतारा जाए. कब? इस पर चर्चा चल रही है. OMG 2 को अमित राय ने डायरेक्ट किया है. 2023 में OMG 2 के अलावा अक्षय कुमार की दो और फिल्में रिलीज़ होनी हैं. पहली फिल्म है ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’. ये वही फिल्म है, जिसे पहले ‘कैप्सूल गिल’ नाम से बुलाया जा रहा था. इसमें अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा काम कर रही हैं. दूसरी फिल्म है ‘सोरारई पोट्रू’ रीमेक, जिसे फिलहाल ‘स्टार्ट अप’ टाइटल दिया गया है. इसमें अक्षय के साथ राधिका मदान दिखाई देंगी. अगले कुछ समय में इन तीनों फिल्मों की रिलीज़ डेट अनाउंस की जाएगी

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free